खुली नाली पर प्लेट लगाने का काम शुरू : राहगीरों की सुविधा और खतरे को ध्यान रखते हुए प्रशासन सतर्क
Work on installing plates on open drains begins: Administration alert keeping in mind the convenience and danger to pedestrians
बीजापुर, 31 दिसंबर 2025
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सामने खुली नाली को लेकर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नाली पर प्लेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। खुली नाली के कारण आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए त्वरित समाधान किया जा रहा है।
यहां रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक और राहगीर चाय-नाश्ता व भोजन के लिए आते-जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से नाली पर प्लेट लगाना आवश्यक था। अब कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लेट लगने के बाद दुर्घटना की आशंका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए नागरिकों ने कहा कि समय रहते उठाया गया यह कदम किसी बड़ी दुर्घटना को टालने में मददगार साबित होगा।
सीएमओ नगरपालिका बीजापुर श्री बंशीलाल नुरेटी ने दिया बताया कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगाए ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।






