अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ तेंदुआ, गरियाबंद में चल रहा इलाज...

Leopard injured after being hit by an unknown vehicle, treatment going on in Gariaband...

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ तेंदुआ, गरियाबंद में चल रहा इलाज...

गरियाबंद। उड़तुली घाट के पास रविवार सुबह 5 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुए को घायल अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद लाया। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वन अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों की विशेष टीम जल्द पहुंचने वाली है ताकि तेंदुए का समुचित इलाज किया जा सके। वन विभाग ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद तेंदुए को दोबारा जंगल में छोड़ा जाएगा।