रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद
Maharashtra-made 'Santri' liquor recovered from a residential house
आरोपी पर प्रकरण दर्ज
रायपुर, अप्रैल 2026
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते बागनदी थाना क्षेत्र के एक रिहायशी मकान से महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.60 लीटर ‘संत्री’ शराब बरामद की है।
आबकारी विभाग की टीम ने अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी स्थित मकान में दबिश देकर 140 नग, प्रत्येक 90 एमएल की बोतलों में भरी कुल 12.60 बल्क लीटर देशी दारू जब्त की। उक्त शराब बिना वैध अनुमति के संग्रहित की गई थी। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।






