उत्तर कोरिया ने नए साल में दुश्मनों को दिया संदेश, ब्लिंकन के सियोल दौरे के समय किया मिसाइल टेस्ट

North Korea gave a message to enemies in the new year, conducted a missile test during Blinken's visit to Seoul

उत्तर कोरिया ने नए साल में दुश्मनों को दिया संदेश, ब्लिंकन के सियोल दौरे के समय किया मिसाइल टेस्ट

सियोल। उत्तर कोरिया अपने ने मिसाइल परीक्षणों को लेकर दुनिया की परवाह कभी नहीं की है। उत्तर कोरिया को ना तो प्रतिबंधों की परवाह है और नहीं ही जंग का डर। यही वजह कि उसने एक बार फिर समंदर में मिसाइल परीक्षण कर नए साल में दुनिया को संदेश दे दिया है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

इस बीच, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने 2025 में भी अपनी हथियार परीक्षण गतिविधियों को जारी रखते हुए सोमवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसका निशाना 1,100 किलोमीटर दूर तक था। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास के इलाके से दागा गया और प्रक्षेपण की तैयारियों का अमेरिका तथा दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने पहले ही पता लगा लिया था। 

दक्षिण कोरिया ने प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे उकसावे की गतिविधि करार दिया जो कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। सैन्य अधिकारी ने कहा कि सेना संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों की तैयारी में अपनी निगरानी और रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही है और अमेरिका तथा जापान के साथ मिसाइल को लेकर जानकारी साझा कर रही है। 

सियोल की यात्रा पर हैं अमेरिका के विदेश मंत्री

उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल टेस्ट ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उत्तर कोरिया से जुड़े परमाणु खतरे और अन्य मुद्दों पर दक्षिण कोरियाई सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए सियोल की यात्रा पर हैं।