मौन धारण कर शहीदों को किया गया नमन

The martyrs were saluted by observing silence

मौन धारण कर शहीदों को किया गया नमन

गरियाबंद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।